11 Mar 2026, Wed
Breaking

केरल में सक्ती के श्रमिक की मौत: CM विष्णुदेव साय और गुरु खुशवंत साहेब की पहल से परिवार को मिले 35 लाख, दो राज्यों में बना मजबूत समन्वय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 दिसंबर 2025


केरल में काम के दौरान छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक श्रमिक की मौत के मामले में राज्य सरकार ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दिलाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से केरल सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच प्रभावी समन्वय बना, जिसके चलते मृतक श्रमिक के परिजनों को कुल 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की गई।

केरल सरकार ने मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवार को 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है। यह सहायता दोनों राज्यों के बीच बेहतर संवाद और मानवीय दृष्टिकोण का परिणाम मानी जा रही है।

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। राज्य के श्रमिक देश के किसी भी कोने में कार्यरत हों, सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के दुख में सहभागी बनने का संदेश है। यह पूरा घटनाक्रम दो राज्यों के बीच मजबूत संघीय भावना और नागरिकों के प्रति संवेदनशील शासन व्यवस्था का उदाहरण बनकर सामने आया है।


Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन, CM बोले : "मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से थे"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed