6 Jun 2026, Sat
Breaking

बैंक से लौटते युवक का दिनदहाड़े अपहरण : कार में डालकर बेरहमी से पीटा, अधमरी हालत में घर छोड़ गए बदमाश, इलाज से पहले मौत

मुंगेली, 27 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान राजकुमार धुरी (21 वर्ष) निवासी ग्राम बरेला, तखतपुर क्षेत्र के रूप में हुई है। राजकुमार ट्रैक्टर चालक था और 26 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे बैंक में पैसे जमा करने गया था।

 

 

बैंक से बाहर निकलते ही कार सवार 5–6 युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ शिकायत लेकर उन्हें वापस भेज दिया और तत्काल तलाश शुरू नहीं की।

शाम करीब 6 बजे बदमाश राजकुमार को गंभीर हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। उसके शरीर पर लाठी-डंडों से मारपीट के कई निशान थे और पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। परिजन उसे तुरंत तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसने हमलावरों को देखा है और वह उन्हें पहचान सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

परिजनों ने पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


Share
पढ़ें   अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों का अब तक का सबसे बड़ा हमला : जवानों ने ढेर किए कई नक्सली, टॉप कमांडर रुपेश और विकल्प घिरे, ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट-2 से कांपे नक्सली

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed