7 Mar 2026, Sat
Breaking

नई दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव सम्मान में अशोक चक्र स्तंभ से सम्मानित हुए पंडित अजीत मिश्रा, गौसेवा एवं भागवत कथा का दायित्व संघ के द्वारा निर्वहन कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा

मीडिया24 संवाददाता, वाराणसी

भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र, उन वीर सपूतों को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने असाधारण साहस, बलिदान और देशभक्ति का परिचय दिया है। इसी कड़ी में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज का भव्य राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह बीते 27 दिसंबर को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

बताया गया कि यह आयोजन सिर्फ एक दिन 27 दिसंबर को ही चला, जिसमें तमाम राज्यों के जिले स्तर से लेकर सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह के आयोजन में भारत के सर्वोच्च वीरता का पुरस्कार भारतीय सेना के जनरल मनोज पांडे जी के द्वारा भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा को अशोक चक्र स्तंभ से विशेष सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि अशोक चक्र से लगे हुए स्तंभ भारत का राष्ट्रीय चिन्ह और सम्राट अशोक शासनकाल विरासत का प्रतीक है। इसी बात के तहत भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा को कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में उनके पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार में अभूतपूर्व भूमिका निभाने व कार्यों हेतु संपूर्ण मंदिर सेवा एवं भागवत कथा दायित्व संघ के द्वारा निर्वहन कर रहे पंडित अजीत मिश्रा को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

पंडित अजीत मिश्रा वाराणसी में लंबे समय से पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन को मंदिर व गो सेवा के जीर्णोद्धार तथा सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने में समर्पित भाव से लगा रखा है। वहीं भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा ने बताया कि भारत माता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मंदिरों की सुरक्षा, गो रक्षा के लिए जोरदार आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं।

पढ़ें   GOOD NEWS : कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कमाल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया बच्चों को सम्मानित

इस भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय पटल पर विशेष नजर रखते हुए दैनिक समाचार पत्र आज एवं आज का प्रहरी द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब नई दिल्ली में उन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित कर देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक वर्मा (मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक शिवसेना एनडीए गठबंधन व चुनाव), संतोष दुबे (संपादक आज का प्रहरी), डॉ. शिवा प्रसाद मोहन्ती (प्रबंधक निदेशक हिंदुस्तान उर्वरक एंड केमिकल्स लिमिटेड), डॉ. कमलेश्वर उपाध्याय, महामंत्री अखिल भारतीय विधि परिषद, ललित एन दत्त वरिष्ठ (पत्रकार), कुमारी रूपा साहित्यकार एवं शोधकर्ता, डॉ. जगदीश प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार व पत्रकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed