8 Mar 2026, Sun
Breaking

बस्तर में खून से सनी MLA की सुबह: लखेश्वर बघेल की पत्नी पर घर में जानलेवा हमला, ICU में जिंदगी–मौत की जंग, ‘भतीजा’ शब्द से गहराया रहस्य

जगदलपुर, 30 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर से इस वक्त एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर उनके ही घर में धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी गंभीर जख्म के निशान मिले हैं। हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल ICU में भर्ती किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक खून अधिक बहने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

‘भतीजा’… एक शब्द ने बढ़ा दिया रहस्य

जब नर्सों ने घायल महिला से बात करने की कोशिश की तो वे बोलने की हालत में नहीं थीं। कागज पर लिखकर पूछने पर उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा – “भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है। पुलिस अब इसी सुराग के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

आत्महत्या की कोशिश या सोची-समझी साजिश?

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्मघाती प्रयास था या किसी ने साजिश के तहत हमला किया। पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

अस्पताल छावनी में तब्दील, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घर के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पढ़ें   भारतीय टीम नहीं खेलेगी एशिया कप : पाकिस्तान को BCCI का करारा जवाब, खेल और आतंकवाद एक साथ नहीं...

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वारदात से हड़कंप मच गया है। पूरे प्रदेश की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर “भतीजा” शब्द के पीछे छिपा सच क्या है और इस खूनी हमले का असली जिम्मेदार कौन है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed