दिल्ली+एनसीआर, 30 दिसंबर 2025/ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए सुपर-प्रीमियम इनविटेशन-ओनली मेटल क्रेडिट कार्ड ‘गज:’ लॉन्च किया है। यह कार्ड बैंक की प्रीमियम मेटल कार्ड सीरीज़ अश्व-मयूर-गज: ट्रिलॉजी का सबसे विशेष और एक्सक्लूसिव हिस्सा है, जिसे केवल चुनिंदा हाई-नेट-वर्थ कस्टमर्स को आमंत्रण के आधार पर जारी किया जाएगा।

बैंक के अनुसार संस्कृत में ‘गज:’ का अर्थ हाथी होता है, जो शक्ति, बुद्धिमत्ता, स्थिरता और राजसी गरिमा का प्रतीक माना जाता है। इसी विचारधारा से प्रेरित होकर इस कार्ड को डिज़ाइन किया गया है, जिसमें ट्विन-एलीफेंट थीम और प्रीमियम मेटल फिनिश भारतीय कला और शान को दर्शाती है।
फीस और रिवॉर्ड्स
गज: क्रेडिट कार्ड की जॉइनिंग और एनुअल फीस 12,500 रुपए + जीएसटी रखी गई है। इसके साथ ग्राहकों को 12,500 इनविटेशन रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ऐप पर ट्रैवल बुकिंग में रिडीम कर फीस की भरपाई की जा सकती है। यदि कार्डधारक सालाना 10 लाख रुपए खर्च करता है, तो उसकी वार्षिक फीस माफ हो जाएगी।
प्रमुख फीचर्स
- 1:1 रिवॉर्ड स्ट्रक्चर — 1 रिवॉर्ड पॉइंट = 1 रुपए
- 0% फॉरेन एक्सचेंज मार्क-अप
- इंटरनेशनल एटीएम से फ्री कैश विड्रॉल
- 50,000 रुपए तक ट्रिप कैंसलेशन कवर
- आईडीएफसी फर्स्ट ऐप से होटल पर 50X और फ्लाइट पर 25X रिवॉर्ड्स
- इंटरनेशनल व डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस, एक गेस्ट के साथ
इन सुविधाओं के साथ यह कार्ड कुल मिलाकर 33.33% तक की वैल्यू बैक देने का दावा करता है, जो इसे सुपर-प्रीमियम कैटेगरी में खास बनाता है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शिरीष भंडारी (हेड – क्रेडिट कार्ड्स, फास्टैग और लॉयल्टी) ने कहा कि “गज: क्रेडिट कार्ड भारत की विरासत और उसकी ताकत का प्रतीक है। प्रेरक भारतीय डिज़ाइन और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ यह कार्ड हमारे प्राइवेट बैंकिंग ग्राहकों को एक अलग और प्रीमियम अनुभव देगा।”





