9 Sep 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : छत्तीसगढ़ में छेर छेरा त्यौहार आज…CM विष्णुदेव साय नई दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे बेमेतरा प्रवास पर…स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अंबिकापुर प्रवास पर…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे । नई दिल्ली प्रवास के दौरान कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की थी । आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे ।

 

 

छत्तीसगढ़ में आज छेर छेरा तिहार

छत्तीसगढ़ में आज छेर छेरा तिहार त्यौहार को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह है । आज के दिन किसानों की मेहनत का उत्सव माना जाता है । ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर बच्चों में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह है, बच्चे आज के दिन घर – घर जाकर धान मांगते हैं । फसल कटने और घर के धान का भंडारण होने से किसान काफी खुश होते हैं और आज के दिन को उत्साहपूर्वक मनाते हैं ।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के प्रवास पर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 11 बजे अपने नवा रायपुर के शासकीय निवास से रवाना होकर नयापारा पहुंचेंगे और अपने बहनोई के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

कैबिनेट मंत्री का अंबिकापुर प्रवास

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज अंबिकापुर प्रवास पर रहेंगे । अंबिकापुर में अनुराग सिंहदेव के यहां उनकी माता के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देंगे ।

Share
पढ़ें   CG में ACB का बड़ा एक्शन: पेंशन और ठेके के नाम पर रिश्वत, 2 जिलों में 3 अधिकारी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed