7 Mar 2026, Sat

कांग्रेस प्रवक्ता की भतीजी की दर्दनाक मौत: ‘SORRY मम्मी-पापा’ लिखकर 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दी जान, दुर्ग में मचा हड़कंप

दुर्ग, 03 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को 16 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान निष्ठा गोस्वामी के रूप में हुई है, जो सेक्टर-10 स्थित श्री शंकरा स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल गोस्वामी की भतीजी थी।

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा — “SORRY मम्मी-पापा… मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी।”

कमरे में मिली लटकी हुई हालत में

परिजनों के मुताबिक निष्ठा शुक्रवार दोपहर पढ़ने के लिए अपने कमरे में गई थी। देर शाम तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां वह फंदे से लटकी मिली। घटना के समय घर में सिर्फ उसकी दादी मौजूद थीं।

सरकारी कर्मचारी हैं माता-पिता

निष्ठा के पिता सरकारी वकील और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर से बाहर थे।

आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम ID डिलीट

छात्रा की सहेलियों ने बताया कि निष्ठा सामान्य व्यवहार में थी और किसी तरह के तनाव की बात सामने नहीं आई थी। हालांकि यह सामने आया है कि उसने आत्महत्या से पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी ठोस कारण का उल्लेख नहीं है। मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पढ़ें   दंतेवाड़ा : बुजुर्गों-महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुये पाथवे में रैलिंग लगवा रहा प्रशासन, अवैध अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच रहे हैं।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.