प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 05 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुँचेंगे। इसके तुरंत बाद 11:30 बजे से 2:00 बजे तक वे विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे, जिनमें शासन की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और प्रशासनिक समीक्षा पर गहन चर्चा होगी।
दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में ही कार्यालयीन कार्य और आरक्षित समय में फाइलों की समीक्षा एवं जरूरी निर्णय लेंगे।
इसके बाद शाम 4:30 बजे वे मंत्रालय से रवाना होकर 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुँचेंगे, जहाँ 5 से 6 बजे तक एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस वार्ता में सरकार की नीतियों, हालिया फैसलों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री का पक्ष सामने आने की पूरी संभावना है।
शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय से रवाना होकर 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुँचेंगे, जहाँ आगे का समय आरक्षित रहेगा।
DCM का बिलासपुर प्रवास
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । बिलासपुर जिले के सकरी में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे ।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी का MCB जिला प्रवास
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज MCB जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री सुबह 11 बजे जनपद पंचायत खड़गंवा में कृषि महाविद्यालय के भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद सरभोका में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे । स्वास्थ्य मंत्री विधायक रेणुका सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम बंजी में छेरता तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे । शाम 5 बजे जिला समीक्षा बैठक में शामिल होंगे, जो कलेक्ट्रेट परिसर में होगी । रात्रि विश्राम अपने गृहग्राम में करेंगे ।
PCC चीफ का बस्तर प्रवास
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जगदलपुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद किलेपाल के सारसिगुड़ा पहुंचकर करसाड़ मेले में शामिल होंगे । इसके बाद दाबपाल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे । आज रात्रि विश्राम अपने निवास, उसरीबेड़ा में करेंगे ।



