7 Sep 2026, Mon
Breaking

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई का निधन : मुंबई में ली अंतिम सांस, शाम को रायपुर पहुंचेगा शव, भाजपा में शोक

रायपुर, 05 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल के बड़े भाई श्यामसुंदर अग्रवाल का आकस्मिक निधन मुंबई में हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्यामसुंदर अग्रवाल का पार्थिव देह सोमवार 5 जनवरी की शाम विमान से मुंबई से रायपुर लाया जाएगा।

 

 

बिलाईगढ़ के रहने वाले हैं अग्रवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल मूलतः बिलाईगढ़ के रहने वाले हैं । उनके भाई श्यामसुंदर अग्रवाल भी बिलाईगढ़ के ही हैं । माना जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम बिलाईगढ़ में हो सकता है ।

भाजपाइयों ने जताई संवेदना

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं बलौदाबाजार जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

शोक में परिजन

शोकाकुल परिवार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, उनके भाईगण अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पुत्र संजय अग्रवाल एवं भतीजा नितिन अग्रवाल शामिल हैं। परिवार ने इस दुःख की घड़ी में सभी से संवेदनाएं एवं प्रार्थनाओं की अपेक्षा की है।

Share
पढ़ें   सहकार से समृद्धि : केदार कश्यप ने की विभागीय समीक्षा; 4 नए जिला सहकारी बैंकों के गठन की प्रक्रिया शुरू

 

 

 

 

 

You Missed