प्रमोद मिश्रा
रायपुर | 6 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026–27 के तीसरे बजट को लेकर साय सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार इस बार विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण को केंद्र में रखकर बजट तैयार करने जा रही है।
इसी क्रम में वित्त विभाग ने 6 से 9 जनवरी तक मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बजट समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम तय किया है। इन बैठकों की अध्यक्षता वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे।
बैठकें राजधानी रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में होंगी, जहां हर मंत्री अपने-अपने विभाग की प्राथमिकताएं, नई योजनाएं और बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।
आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से बैठक की शुरुआत होगी। पहले दिन चार अहम विभागों के मंत्री अपने प्रस्ताव वित्त मंत्री के सामने रखेंगे।
⏰ 11:00 AM –
उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
⏰ 12:00 PM –
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं ओबीसी कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
⏰ 02:00 PM –
पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल
⏰ 03:00 PM –
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं एससी कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत
⏰ 11:00 AM –
वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप
⏰ 12:00 PM –
राजस्व, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
⏰ 02:30 PM –
अजाक कल्याण, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम
⏰ 04:00 PM –
वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभागीय प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेंगे
8 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में
- लोक निर्माण विभाग
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
- खेल एवं युवा कल्याण
- नगरीय प्रशासन
के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
दोपहर 2.30 बजे स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी विभागों की बैठक होगी।
⏰ 12:00 PM –
महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
⏰ 02:00 PM –
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
(गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आईटी विभाग)
सरकार इस बार बजट में
✔ रोजगार
✔ स्वास्थ्य सेवाएं
✔ शिक्षा
✔ बुनियादी ढांचा
✔ नगरीय विकास
✔ ग्रामीण अर्थव्यवस्था
को मजबूत करने की तैयारी में है। वित्त मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों के बाद ही साय सरकार का बजट ब्लूप्रिंट तैयार होगा।





