10 Mar 2026, Tue
Breaking

सुकमा में ‘पूना मार्गेम’ अभियान की बड़ी सफलता: 7 महिला कैडर समेत 26 माओवादियों का आत्मसमर्पण, 64 लाख का इनामी नेटवर्क टूटा

सुकमा, 07 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चलाए जा रहे ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियान से प्रभावित होकर 7 महिला कैडर सहित कुल 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसे माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ डिवीजन और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इन सभी पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ये माओवादी सुकमा, माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओडिशा में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

रैंकवार आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण

  • CYPCM – 01
  • DVCM – 01
  • PPCM – 03
  • ACM – 03
  • पार्टी सदस्य – 18

भरोसे का सेतु बना ‘पूना मार्गेम’

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ‘पूना मार्गेम’ अभियान का मुख्य उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का अवसर देना है। इसी अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत आर्थिक सहायता, सुरक्षा, आवास, शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाएगा, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

शेष माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण ने शेष माओवादियों से अपील करते हुए कहा,
“हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास का मार्ग अपनाएं। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले हर व्यक्ति के पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

इस सामूहिक आत्मसमर्पण से न केवल माओवादी नेटवर्क कमजोर पड़ा है, बल्कि यह भी साफ संकेत मिला है कि सरकार की पुनर्वास नीति और ‘पूना मार्गेम’ अभियान जमीनी स्तर पर असर दिखा रहा है

Share
पढ़ें   बस्तर में विकास ने पकड़ी रफ्तार : वन मंत्री केदार कश्यप ने 48 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, बोले : "हर गांव में दिखेगा विकास का नया रूप"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed