12 Mar 2026, Thu
Breaking

दुर्ग में मामूली विवाद बना मौत की वजह: कैंसर मरीज बुजुर्ग की सड़क विवाद में पिटाई से मौत, साथी गंभीर रूप से घायल


दुर्ग, 08 जनवरी 2026: मामूली सड़क विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। दुपहिया वाहन चलाने की समझाइश देने पर गुस्साए 19 वर्षीय युवक ने 66 वर्षीय कैंसर मरीज विक्रम राय पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके साथ मौजूद साथी सुनील राय को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना छावनी थाना क्षेत्र की लिंक रोड कैंप-2 में हुई। जानकारी के अनुसार, विक्रम राय और सुनील राय एक ही बाइक पर जा रहे थे, तभी एक युवक तेज़ और लापरवाही से बाइक चला रहा था। सड़क पर अन्य वाहनों को परेशानी होते देख विक्रम ने उसे सही तरीके से बाइक चलाने की समझाइश दी।

लेकिन यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने विक्रम की बाइक रोककर उनसे विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने हाथ-मुक्कों से विक्रम पर हमला किया। सुनील राय बीच-बचाव के लिए आए तो आरोपी ने उन पर भी हमला किया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। इस दौरान आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों को भी बुला लिया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया और कुछ ही समय बाद मुख्य आरोपी सुकांत उर्फ़ चिरागन सोनकर (19), निवासी लिंक रोड कैंप-2, को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घायल सुनील राय का उपचार चल रहा है।


Share
पढ़ें   कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे रायपुर : एयरपोर्ट में CM भूपेश बघेल ने किया स्वागत, आवास योजना की सौगात देने बिलासपुर रवाना होंगे राहुल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed