प्रमोद कुमार
रायपुर, 09 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को गोवा प्रवास पर रहेंगे और कनाकॉना स्थित आदर्शग्राम अमोने, पोईंगुइनिम में आयोजित “आदि लोकोत्सव 2025” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं से जुड़े आयोजनों का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे होटल द ललित रिज़ॉर्ट, राजबागा (पालोलेम, कनाकॉना) से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे आदर्शग्राम अमोने पहुंचेंगे। 11:00 बजे वे आदि लोकोत्सव 2025 कार्यक्रम में भाग लेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगे।
कार्यक्रम के बाद 12:30 बजे वे कार से डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:15 बजे इंडिगो की उड़ान 6E 813 से वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:45 बजे स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
रायपुर आगमन के बाद मुख्यमंत्री 6:20 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा रवाना होकर 6:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इस दौरे को आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





