7 Mar 2026, Sat

CG में ट्रांसपोर्ट पार्टनरशिप के नाम पर 46 लाख की ठगी : रायपुर के कपड़ा कारोबारी से 21 किश्तों में वसूले 96 लाख, आरोपी घर बेचकर फरार

प्रमोद कुमार

रायपुर, 09 जनवरी 2026

राजधानी रायपुर में एक कपड़ा कारोबारी के साथ करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट कारोबार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगों ने कारोबारी से 96 लाख 33 हजार रुपए ऐंठ लिए और अब 46 लाख लेकर फरार हो गए। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित कारोबारी राजेश तलरेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलवीर सिंह सेंस, शबनम खान और नवनीत कौर ने उसे ट्रांसपोर्ट बिजनेस में साझेदार बनाने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान आरोपियों ने वर्ष 2001 से 2004 के बीच 21 किश्तों में कुल 96 लाख 33 हजार रुपए ले लिए।

कुछ समय बाद आरोपी पार्टनरशिप से मुकर गए और केवल 50 लाख 7 हजार रुपए वापस किए। जब राजेश तलरेजा ने अपना शेष 46 लाख रुपए मांगा तो तीनों आरोपी अपना घर बेचकर रायपुर से फरार हो गए।

लगातार चक्कर लगाने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो पीड़ित कारोबारी ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में दो महिला ठग भी शामिल हैं, जिससे ठगी का नेटवर्क और भी गंभीर माना जा रहा है।


Share
पढ़ें   CGPSC 2021 नियुक्ति मामला: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBI जांच में क्लीन अभ्यर्थियों को 60 दिन में मिलेगी नियुक्ति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.