6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की सभी बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया को देंगे सौगात…DCM अरुण साव लोरमी विधानसभा के लोगों से करेंगे भेंट – मुलाकात…मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हिन्दू संगम कार्यक्रम में होंगे शामिल…हिंदू सम्मेलन में आज जुटेंगे वैद्य…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद कुमार

रायपुर, 15 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृहक्षेत्र में रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सबसे पहले नगर पंचायत बगीचा में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे । उसके बाद बगीचा में गौरव पथ का भूमिपूजन करेंगे । बगीचा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और हेल्थ कैंप का अवलोकन करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक बगीचा के ही उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे । सीएम विष्णुदेव साय फरसाबहार पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे और अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिक महोत्सव में शामिल होंगे । सीएम आज रात्रि विश्राम अपने गृहग्राम बगीचा में ही करेंगे ।

 

 

DCM अरुण साव करेंगे भेंट मुलाकात

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से भेंट – मुलाकात करेंगे । उपमुख्यमंत्री अरुण साव लछनपुर, छिरहुट्टी, बैगाकांपा, नारायणपुर, गैजी, गोंडखामही के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे ।

स्वास्थ्य मंत्री आज शामिल होंगे हिंदू सम्मेलन में शामिल

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:30 बजे विश्राम गृह, कबीरधाम पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, उसके बाद दोपहर बोड़ला के बंधाटोला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होंगे ।

हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री आज हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को वैद्य, वैद्या एवं चिकित्सक सम्मेलन के माध्यम से भारतीय चिकित्सा परंपरा और सेवा भाव को केंद्र में रखा जाएगा। 16 जनवरी 2026 को मंदिर अर्चक, पुरोहित, पंथ प्रमुख, गुरु एवं कथा वाचक सम्मेलन आयोजित कर धार्मिक नेतृत्व को एक मंच पर लाया जाएगा। 17 जनवरी 2026 को युवा सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण और संस्कार आधारित जीवन पथ से जोडने का आह्वान किया जाएगा।

Share
पढ़ें   रायपुर में बड़ा सड़क हादसा: अटल पथ पर तेज रफ्तार कार खड़ी पिकअप से टकराई, जोरदार टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे, महिला चालक बाल-बाल बची!

 

 

 

 

 

You Missed