7 Mar 2026, Sat
Breaking

धान खरीदी पर कांग्रेस का भ्रम फैलाने का आरोप: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले—साय सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी, बस्तर से राजधानी तक विकास की रफ्तार तेज

प्रमोद कुमार

रायपुर, 15 जनवरी 2026/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस धान खरीदी को लेकर लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार किसानों से नियमित रूप से धान की खरीदी कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पात्र किसानों से पात्रता अनुसार एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार के संशय में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। यह किसान हितैषी सरकार है, जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों को ठगने और धोखा देने का काम किया है।

साय सरकार में सांय-सांय बस्तर बदल रहा है
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि साय सरकार में अब बस्तर बदल रहा है। बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया। कई गांवों और बूथों में पहली बार मतदान हुआ तथा अनेक गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पहले सुदूर इलाकों में सड़क निर्माण सुरक्षा बलों के बिना संभव नहीं था, लेकिन अब नक्सलवाद के कमजोर होने से लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग बिना सुरक्षा बल के भी सड़क निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस्तर में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार होगा। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास का मार्ग है। सड़क बनने से बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाएं आम लोगों तक पहुंचेंगी। बस्तर में तेज गति से विकास एक शुभ संकेत है।

प्रदेश की लगभग सड़कों के मरम्मत कार्य पूर्ण
साव ने कहा कि राज्य में अधिकांश सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। कांग्रेस धरातल पर जाकर देखे, केवल बयानबाजी करने से कुछ नहीं होगा। पहले सड़क मरम्मत का काम जून तक चलता था, लेकिन अब दिसंबर-जनवरी तक ही अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं। साय सरकार में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को पर्याप्त स्वीकृति दी गई है और हर जिले में विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें   कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने मतदाता पर्ची वितरण कार्य की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। राजधानी, न्यायधानी, बस्तर और अन्य क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए मुख्यमंत्री लगातार योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। यह एक संवेदनशील सरकार है, जो तेज गति से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

परिवारवादी कांग्रेस में कोई अध्यक्ष बने आउटपुट ज़ीरो मिलेगा

साव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी एक परिवार तक सीमित पार्टी बनकर रह गई है। आपसी लड़ाई के कारण कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों को नुकसान पहुंचाया है। कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की जनता इसके परिणाम भुगत रही है। कोई भी पदाधिकारी बन जाए, कांग्रेस को कुछ फायदा होने वाला नहीं है। वहीं ज्वेलरी दुकान में बिना बुर्का के प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय सराफा एसोसिएशन का है। कांग्रेस को इस विषय में एसोसिएशन से चर्चा करनी चाहिए।

…. …… …….

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed