7 Mar 2026, Sat

23 जनवरी को रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड टी-20 : टिकट के लिए सुबह से स्टेडियम के बाहर भीड़, स्टूडेंट्स को 800 रुपए में एंट्री

प्रमोद कुमार

रायपुर, 16 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच की टिकट बिक्री शुरू होते ही बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही स्टूडेंट्स और फैंस लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

क्रिकेट संघ के अनुसार ऑनलाइन टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि स्टूडेंट टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से प्रारंभ की गई। छात्रों के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये निर्धारित की गई है। नियम के तहत एक स्टूडेंट को केवल एक ही टिकट दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को मैच देखने का अवसर मिल सके।

ऑनलाइन टिकट वालों के लिए अलग काउंटर

इंडोर स्टेडियम परिसर में टिकट बिक्री के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शकों के लिए फिजिकल टिकट प्राप्त करने हेतु अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। गुरुवार शाम पहले चरण में लगभग 12 हजार टिकट महज आधे घंटे में बिक गए, जिससे मैच को लेकर दीवानगी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लाइव मैच देखने को लेकर स्टूडेंट्स में खास उत्साह

स्टूडेंट टिकट बिक्री की सूचना मिलते ही सुबह से ही इंडोर स्टेडियम के बाहर छात्रों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा और वे इसे स्टेडियम में बैठकर लाइव देखना चाहते हैं।

  • Upper 2 और Upper 4 – ₹2,000
  • Lower 2, 4, 7, 9 | Upper 1, 5, 6, 10 – ₹2,500
  • Lower 5 और Lower 6 – ₹3,000
  • Lower 10A और 10B – ₹3,500

प्रीमियम कैटेगरी

  • Silver (4th Floor – Buffet सहित) – ₹7,500
  • Gold (2nd Floor – Buffet सहित) – ₹10,000
  • Platinum (1st Floor – Buffet सहित) – ₹12,500
  • Corporate Box (Buffet सहित) – ₹25,000

पहली पारी के बाद एंट्री बंद

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने स्पष्ट किया है कि पहली इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए दर्शकों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। ओवररेटिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए टिकट के साथ रेट लिखी हुई टी-शर्ट भी दी जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मैच के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी पूरे समय स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। सभी 13 एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और CSCS स्टाफ की तिहरी निगरानी रहेगी। बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे।

खाने-पीने की कीमतों पर नजर

पिछले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खाद्य सामग्री के महंगे दामों की शिकायतों को देखते हुए इस बार CSCS ने स्टेडियम में खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

स्टेडियम में ये सामान पूरी तरह प्रतिबंधित

  • बोतल, लाइटर, सिगरेट, टिन और कैन
  • म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
  • ज्वलनशील व खतरनाक पदार्थ
  • छतरी, नुकीली वस्तुएं, मेटल कंटेनर
  • कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक
  • बैग, सिक्के, पटाखे और हथियार
Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.