प्रमोद कुमार
बलौदाबाजार, 18 जनवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी संगठन ने किसान मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बलौदाबाजार जिले के कटगी निवासी सतीश शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से की गई।
सतीश शर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति-रीति और विचारधारा के अनुरूप “राष्ट्रहित सर्वप्रथम” के सिद्धांत को लेकर वे कार्य करेंगे।
सतीश शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे।
अपनी इस नियुक्ति के लिए सतीश शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सोशल मीडिया सह प्रभारी मिथिलेश यादव सहित प्रदेश व जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा संगठन में सतीश शर्मा की यह नियुक्ति जिले के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।





