प्रमोद कुमार
रायपुर, 19 जनवरी 2026

लंबे समय बाद अब आखिरकार भारतीय जनता पार्टी को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार 19 जनवरी यानि आज इसके लिए नामांकन भरे जाएंगे। इसके अगले दिन कल, 20 जनवरी को बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। फिलहाल नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और उन्हीं के पार्टी का नए अध्यक्ष बनने की बात कही जा रही है। नितिन नबीन को 14 दिसंबर, 2025 को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था । दरअसल, बीजेपी ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था और 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया, तब से वो एक्सटेंशन पर थे । हालांकि 14 दिसंबर, 2025 को पार्टी ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था ।
CM समेत कई नेता पहुंचे दिल्ली
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी आज दिल्ली प्रवास पर हैं । सीएम विष्णुदेव साय कल ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं । आज छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अपना नामांकन राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए डालेंगे । माना जा रहा है कि नितिन नबीन अकेले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन डालेंगे और यह तय हो जाएगा कि अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ही होंगे । नितिन नबीन के नामांकन के दौरान सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे ।
स्वास्थ्य मंत्री का दौरा
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज MCB जिले के प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान श्याम बिहारी पोड़ी, लाई, मनेंद्रगढ़ और कदरेवा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।
PCC चीफ की पदयात्रा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज महासमुंद जिले में पदयात्रा करेंगे । मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ दीपक बैज महासमुंद जिले के बंदोरा में मरेगा बचाव संग्राम पदयात्रा शामिल होंगे ।





