8 Mar 2026, Sun

धान की खुशहाली से परिवार में बजी शहनाई: 310 क्विंटल धान बेच किसान प्रेमचंद लहरे को मिले 9.61 लाख, भतीजी के विवाह की तैयारियाँ शुरू

प्रमोद कुमार

रायपुर, 21 जनवरी 2026
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में धान खरीदी का कार्य तेजी, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ जारी है। 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में कुल 89,181 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 72,258 किसानों से 3,71,291 टन धान की खरीदी हो चुकी है। जिले में लगभग 76 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा चुका है।

विकासखंड सारंगढ़ के धान उपार्जन केंद्र कोसीर में पंजीकृत ग्राम भाठागांव निवासी किसान प्रेमचंद लहरे ने महज दो टोकन में 310 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान बिक्री के एवज में 9 लाख 61 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में त्वरित रूप से जमा हो गई।

धान की कमाई से परिवार में खुशियों की लहर
धान बिक्री से मिली इस राशि से किसान प्रेमचंद लहरे के घर खुशियों का माहौल है। उन्होंने बताया कि भतीजी का विवाह तय हो चुका है, और धान बिक्री से प्राप्त रकम का उपयोग इसी शुभ अवसर में किया जाएगा। उनका कहना है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण अब किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है और पूरी प्रक्रिया बिना परेशानी पूरी हो रही है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भरोसेमंद बनी धान खरीदी व्यवस्था
किसान प्रेमचंद लहरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में धान खरीदी व्यवस्था सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनी है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। समयबद्ध भुगतान और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं और राज्य शासन के प्रति आभार जता रहे हैं।

Share
पढ़ें   रायपुर के कमल विहार में संदिग्ध अवस्था में युवती का शव मिलने से हड़कंप: पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed