23 Jul 2026, Thu

RAIPUR में बुलडोजर कार्रवाई : अब्दुल सज्जाद अंसारी के दुकान पर चला निगम का बुलडोजर, 9 साल की मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

रायपुर, 21 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है । 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के दुकान पर आज तड़के सुबह नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची और आरोपी के दुकान को निस्तानाबूत कर दिया । आपको बताते चलें कि 7 दिन पहले आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए मेयर मीनल चौबे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया था ।

9 साल की बच्ची से किया था रेप

 

 

आपको बता दें कि अब्दुल अंसारी 9 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किया है । पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।

कैसे हुआ खुलासा?

12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी । चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था ।

Share
पढ़ें   भोरमदेव महोत्सव का शानदार समापन: भजन सम्राट राकेश शर्मा और अनुज शर्मा ने बांधा समां, उपद्रवियों पर गरजे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – तोड़फोड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई