8 Mar 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर और जशपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…’चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन…स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का MCB जिला प्रवास…’रायपुर साहित्य उत्सव’ का दूसरा दिन…पढ़ें आज की बड़ी खबरें

• सीएम रहेंगे जशपुर जिले के प्रवास पर

• चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन

• स्वास्थ्य मंत्री अपने गृह जिले में

• रायपुर साहित्य उत्सव का दूसरा दिन

प्रमोद कुमार

रायपुर, 24 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजकर 25 मिनट में तूता पहुंचकर ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का भूमिपूजन करेंगे । इसके बाद रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह – 2026’ सम्मान समारोह में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे । सीएम आज रात्रि विश्राम अपने गृह ग्राम बगिया में ही करेंगे ।

चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन आज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज चित्रोत्पला फिल्म सिटी का भूमिपूजन करेंगे । राज्य सरकार की इस पहल से स्थानीय कलाकारों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। लगभग 100 एकड़ में फैली इस परियोजना में हाई-टेक स्टूडियो, आउटडोर शूटिंग लोकेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट, ऑडिटोरियम, होटल और ट्रेनिंग सेंटर शामिल होंगे। 148 करोड़ में इस फिल्म सिटी का निर्माण होना है । भूमिपूजन के अवसर पर सीएम के साथ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे ।

अधिकारियों का कहना है कि यह फिल्म सिटी बॉलीवुड, रीजनल सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को आकर्षित करेगी। भूमिपूजन के लिए निर्माण कार्य पहले से ही शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम इसकी देखरेख करेगा और निर्माण 2-3 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

पढ़ें   CG नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने राजधानी रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की, अब्दुल रऊफ, राजेंद्र प्रसाद और अरविंद दीक्षित वार्ड की टिकट पर सस्पेंस बरकरार, देखें पूरी सूची...

स्वास्थ्य मंत्री का दौरा

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज MCB जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक MCB जिले के ग्राम पंचायत लाई में आयोजित ‘विकसित भारत जी राम जी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद ग्राम पंचायत मेरो पहुंचकर कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे । रात्रि विश्राम अपने गृह ग्राम रतनपुर में करेंगे ।

रायपुर साहित्य उत्सव का दूसरा दिन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘रायपुर साहित्य उत्सव’ का आज दूसरा दिन है । दूसरे दिन राष्ट्र सेवा के सौ वर्ष, छत्तीसगढ़ के लोक गीत, धार्मिक फिल्में और टीवी धारावाहिक, भारत का बौद्धिक विमर्श, राष्ट्रीय मीडिया में बहस के मुद्दे, नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया और ‘उपनिषद से एआई तक साहित्य’ जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। इसके साथ ही माओवादी आतंक और लोकतंत्र, डॉ. अंबेडकर के विचार, भाषा और साहित्य की स्थिति तथा लुप्त होते बाल साहित्य पर भी संवाद प्रस्तावित है। शाम को अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में काव्य पाठ का आयोजन होगा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed