प्रमोद कुमार
रायपुर, 28 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित कई महत्वपूर्ण शासकीय एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:55 बजे पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 11:00 बजे से 12:30 बजे तक डीजी कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
इसके पश्चात 12:45 बजे से 2:00 बजे तक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:00 बजे पुलिस मुख्यालय से प्रस्थान कर 2:05 बजे मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां 2:10 बजे से 3:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री 3:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 3:25 बजे मंडी प्रांगण, ग्राम नवागांव (ल.), विकासखंड अभनपुर, जिला रायपुर पहुंचेंगे। यहां 3:30 बजे से 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा आयोजित “महाधिवेशन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” में शामिल होंगे।
कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री 4:30 बजे ग्राम नवागांव से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां समय आरक्षित रहेगा।



