8 Jun 2026, Mon
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय PHQ में लेंगे बड़ी बैठक…DCM अरुण साव राजनादगांव के दौरे पर…PCC चीफ दीपक बैज सारंगढ़ जिले में करेंगे जनसंपर्क पदयात्रा…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद कुमार

रायपुर, 28 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में DG स्तर के पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक लेंगे । बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी । ऐसा पहला मौका होगा जब खुद मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अफसरों की बैठक लेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक DG कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे । सीएम पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे । इसके बाद रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक के नवागांव में महाधिवेशन, युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह – छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज में शामिल होंगे ।

 

 

DCM का दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे और उसके बाद राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे । जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक DCM अरुण साव नई दिल्ली से उड़ान भरकर शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद सीधे एयरपोर्ट से राजनांदगांव पहुंचेंगे और स्वदेशी मेले में शामिल होंगे । इसके बाद उपमुख्यमंत्री अपने नवा रायपुर स्थित निवास लौट आएंगे ।

PCC चीफ सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले में करेंगे पदयात्रा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से जिले के बहलीडीह, लामीपाली, सेमीकोट, चिंगरीडीह में मनरेगा बचाओं जनसंपर्क पदयात्रा में शामिल होंगे । इस पदयात्रा का समापन पिकिपाली में होगा ।

Share
पढ़ें   PM Modi का किसानों को बड़ा तोहफा: 41 हजार करोड़ की दो नई योजनाएं शुरू — ‘धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ से खेती में आएगा बदलाव, जशपुर-कोरबा-दंतेवाड़ा को मिली खास जगह