प्रमोद कुमार
नारायणपुर/रायपुर, 31 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नारायणपुर और नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिन की शुरुआत अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम से होगी।
सुबह 6 बजे मुख्यमंत्री विश्राम गृह, नारायणपुर से हाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां वे अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास का प्रतीक माना जा रहा है।
मैराथन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नारायणपुर स्थित विश्राम गृह में कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके पश्चात वे शांत सरोवर बिंजली और रामकृष्ण आश्रम, नारायणपुर पहुंचेंगे और वहां आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पूर्वाह्न 11:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा नारायणपुर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। नवा रायपुर पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित रहेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे शासकीय कार्यों के लिए आरक्षित रहेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री मंत्रालय से सिविल लाइन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा शांति, सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक कार्यों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।





