प्रमोद कुमार
रायपुर, 01 फ़रवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 01 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री रायपुर से रवाना होकर बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित समय तक आरक्षित रहेंगे।
दोपहर 1:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर मुख्यमंत्री 02:05 बजे किरवई भाठा दामाखेड़ा (सिमगा, बलौदाबाजार-भाटापारा) पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 02:10 बजे कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचेंगे और यहां 02:10 PM से 03:25 PM तक आयोजित “संत समागम समारोह (माघ मेला)” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दामाखेड़ा से प्रस्थान कर हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे और फिर महासमुंद जिले के सिरपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 04:25 बजे मेला मैदान, सिरपुर पहुंचेंगे और 04:30 बजे से “सिरपुर महोत्सव 2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सिरपुर महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने वाला आयोजन माना जाता है।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 07:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।





