8 Mar 2026, Sun

CG के भखारा में चिरौंजी समझकर खा लिया जहरीला रतनजोत: धमतरी में 30 से ज्यादा लोग बीमार, 10 बच्चों की हालत बिगड़ी; जिला अस्पताल में भर्ती

धमतरी |02 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रामायण कार्यक्रम के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। भखारा क्षेत्र में रतनजोत के फल को चिरौंजी समझकर खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें 10 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, रामायण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रतनजोत के फल को चिरौंजी समझकर खा लिया। शुरुआत में पालकों को भी भ्रम रहा और उन्हें लगा कि बच्चों की तबीयत भंडारे का खाना खाने से बिगड़ी है।

खाने के कुछ देर बाद शुरू हुई उल्टी-दस्त

रतनजोत खाने के कुछ ही समय बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत बच्चों को कोर्रा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। पूछताछ में बच्चों ने रतनजोत खाने की बात बताई।

गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल रेफर

प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीण भीषण साहू और यामिनी साहू ने बताया कि बच्चों के अलावा कई वयस्कों ने भी रतनजोत का सेवन किया था, जिससे कुल बीमारों की संख्या 30 से ज्यादा हो गई।

फिलहाल अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

क्या है रतनजोत

रतनजोत एक विषैला फल है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों ने ग्रामीणों से अज्ञात फल-बीजों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।


Share
पढ़ें   पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM : CM ने की बड़ी घोषणा, अब अभियंता संवर्ग को मिलेगा 3 प्रतिशत तकनीकी भत्ता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed