7 Mar 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे विभागीय बैठक…अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला करेंगे बच्चों से संवाद…DCM अरुण साव बालोद जिले के कार्यक्रम में होंगे शामिल…पढ़ें आज की सबसे बड़ी खबरें

प्रमोद कुमार

रायपुर, 03 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में आयोजित प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे । इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम। में स्कूली बच्चों से शुभांशु स्कूल संवाद करेंगे । इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नया रायपुर मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विभागीय बैठक लेंगे । सीएम साय शाम 5 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित 37 वां फेडरेशन कप बॉलीबॉल चैम्पियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आयेंगे रायपुर

इसरो के गगनयान मिशन का हिस्सा रहे अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 3 फरवरी मंगलवार को रायपुर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य के अंतरिक्ष जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित राखी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। यह आयोजन रायपुर जिला प्रशासन और आईडीवायएम फाउंडेशन व सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से हो रहा है, जिसे ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ का नाम दिया गया है। राज्य सरकार के तय कार्यक्रम मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम का उद्घाटन भी होगा, साथ ही वहां पर बनाए गए एप्रोन क्लीन रूम गियर्स के साथ स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम का भी अवलोकन किया जाएगा। प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ना, राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को सशक्त करना तथा छत्तीसगढ़ को भविष्य में से स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च हब के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। इसी उद्देश्य के साथ नवा रायपुर में स्थापित यह अंतरिक्ष केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं सुसज्जित होगा। इसमें इसरो मानकों के अनुरूप स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सेटेलाइट लेबोरेटरी तथा ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में सीएम साय का दौरा आज, घोटूल में आदिवासी संस्कृति से जुड़ाव, कुरुषनार में ग्रामीणों से संवाद और आईटीबीपी कैंप में जवानों से करेंगे मुलाकात, जानें मिनट 2 मिनट पूरा शेड्यूल...

DCM का बालोद दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक बालोद में साहू समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके बाद कांकेर के लिए रवाना होंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed