6 Jun 2026, Sat
Breaking

रायपुर में जलस्रोत पर संकट: सर्वोदय तालाब पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ ग्रीन आर्मी का अलर्ट, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

प्रमोद कुमार

रायपुर, 03 फ़रवरी 2026

शहर के प्रमुख जलस्रोत सर्वोदय तालाब पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो आने वाले वर्षों में तालाब का अस्तित्व ही संकट में पड़ सकता है।

 

 

अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 अंतर्गत पचपेड़ी नाका से करीब 100 मीटर दूर स्थित सर्वोदय तालाब की भूमि पर सितंबर 2025 से स्थानीय नागरिकों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इस मामले में जोन क्रमांक 10 नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

स्थानीय मोहल्ला विकास समिति पिछले 25 वर्षों से तालाब के संरक्षण के लिए प्रयासरत है, वहीं ग्रीन आर्मी संस्था बीते 4 वर्षों से इसके संरक्षण को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। करीब 20 दिन पहले संस्था ने कलेक्टर, महापौर, अपर आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

ग्रीन आर्मी का कहना है कि अतिक्रमण नहीं हटने की स्थिति में क्षेत्र में जल संकट गहराएगा और पर्यावरणीय असंतुलन की स्थिति पैदा होगी। संस्था ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित से जुड़े इस ऐतिहासिक जलस्रोत को बचाने के लिए तत्काल संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्रवाई की जाए।

Share
पढ़ें   प्रेस क्लब टूर्नामेंट में दो धुरंधरों का महासंग्राम: प्रमोद मिश्रा का 39 गेंदों में 135 रनों का तूफान, योगेश मिश्रा की 128 रनों की जवाबी आंधी; प्रेस इलेवन स्टार ने सीनियर संयुक्त इलेवन को 28 रन से हराया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed