9 Mar 2026, Mon
Breaking

नक्सल मोर्चे पर ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 21 लाख का इनामी माओवादी सुखराम मरकाम ने किया सरेंडर, SLR और विस्फोटक बरामद

जगदलपुर, 04 फ़रवरी 2026


नक्सल विरोधी अभियान में ओडिशा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से सक्रिय और 21 लाख रुपए के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ योगेश उर्फ सुरेश ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर ओडिशा के मलकानगिरी जिले में किया गया।

आत्मसमर्पण के दौरान माओवादी सुखराम के पास से एक SLR राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सुखराम माओवादी संगठन में ACM रैंक का सक्रिय कैडर था और वर्ष 2010 से नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है।

बताया गया है कि सुखराम मरकाम छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी है और उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में कई गंभीर नक्सली मामले दर्ज हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल ने बताया कि लगातार दबाव, सघन सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा बलों की रणनीति के चलते माओवादी ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। उन्होंने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे माओवादी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।

पुलिस को उम्मीद है कि इस सरेंडर के बाद अन्य नक्सली भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित होंगे।


Share
पढ़ें   सरगुजा को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed