12 Mar 2026, Thu
Breaking

नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर सस्पेंड: कमरे में फर्श पर सोते मिले, लड़खड़ाते हुए बच्चों को पढ़ाने की कोशिश; DEO ने की कार्रवाई

सूरजपुर | 05 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने बड़ी कार्रवाई की है। रामानुजनगर ब्लॉक के भुनेश्वरपुर स्थित नर्मदापारा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 2 फरवरी को हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और अपने कक्ष में फर्श पर सोते पाए गए। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे और घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में हेडमास्टर नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करते हुए लड़खड़ाते नजर आए। वीडियो बनते देख उन्होंने सफाई दी कि पेट में गैस की समस्या के कारण वे लेटे थे।

पहले भी लग चुके हैं आरोप
ग्रामीणों की शिकायत पर रामानुजनगर के बीईओ डीएस लकड़ा स्कूल पहुंचे और शिक्षकों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। बयान में बताया गया कि हेडमास्टर पहले भी कई बार शराब के नशे में स्कूल आते रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से फोन पर गाली-गलौच करने के आरोप भी सामने आए हैं।

23 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 23 छात्र अध्ययनरत हैं। यहां हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक पदस्थ हैं। लंबे समय से इसी स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर के आचरण से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात ग्रामीणों ने कही।

निलंबन आदेश जारी
बीईओ की जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर सूरजपुर DEO अजय मिश्रा ने हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रतापपुर बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Share
पढ़ें   जगदलपुर में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों ने ली शपथ: उप मुख्यमंत्री अरुण साव बोले – विकास के लिए सरकार देगी पूरा सहयोग, शहर को बनाएंगे स्मार्ट और सुंदर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed