प्रमोद कुमार
रायपुर/जगदलपुर, 06 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार को दुर्ग और बस्तर अंचल में दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा जनजातीय समुदायों के कल्याण, पुनर्वास कार्यक्रम और शासन की योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

सुबह 10:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुँचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 10:50 बजे प्रथम बटालियन मिलाई, दुर्ग पहुँचेंगे और 11:00 बजे PWD रेस्ट हाउस, बस स्टैंड के पास दुर्ग आगमन करेंगे। यहाँ वे दोपहर 1:10 बजे तक आरक्षित रहेंगे और PWD रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में बैठक करेंगे।
दोपहर 1:15 बजे वे सर्किट हाउस, दुर्ग पहुँचेंगे और अल्प विश्राम के बाद दोपहर 2:00 बजे हेलीपेड से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुँचेंगे और कार द्वारा सर्किट हाउस, जगदलपुर पहुँचेंगे।
शाम 5:25 बजे वे कुम्हड़ाकोट, जगदलपुर पहुँचकर “जनजातीय गौरव वाटिका” का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद तुओं बाट पुनर्वास केन्द्र, आड़ावाल में पुनर्वासितों के प्रशिक्षण समापन पर संवाद करेंगे और टूलकिट का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे सर्किट हाउस, जगदलपुर में शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और सामग्री वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद बालाजी मंदिर, जगदलपुर में दर्शन करेंगे और सर्किट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।
इस दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री जनजातीय कल्याण, पुनर्वासितों की सफलता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देंगे।





