4 Sep 2026, Fri
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे दुर्ग और जगदलपुर के प्रवास पर…DCM अरुण साव दुर्ग और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…PCC चीफ दीपक बैज कांकेर में भरेंगे हुंकार…दुर्ग में बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद कुमार

रायपुर, 06 फरवरी 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग और जगदलपुर जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे से 1 बजे तक दुर्ग के PWD रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे । बैठक में शामिल होने के बाद रायपुर वापस लौटेंगे । शाम को जगदलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे और शाम 5 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे । जगदलपुर में ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ का लोकार्पण करेंगे । शाम में सीएम पुनर्वासितों के प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर पूर्व नक्सलियों से संवाद करेंगे और उन्हें टूलकिट भी प्रदान करेंगे । शाम को सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और सामग्री वितरण करेंगे । शाम को जगदलपुर के बालाजी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे । आज रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही सीएम करेंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । सुबह दुर्ग पहुंचकर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे । उसके बाद रायपुर आकर छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 में शामिल होंगे । रायपुर के बाद दुर्ग के एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

PCC चीफ का कांकेर में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज कांकेर में ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है । कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दीपक बैज अपने गृहग्राम उसरीबोड़ा जायेंगे ।

पढ़ें   गृह मंत्री का OSD बताकर क्रिकेट खिलाड़ियों पर झाड़ रहा था धौंस, शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल

दुर्ग में बड़ी बैठक

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक आज दुर्ग के PWD रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में रखी गई है । बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, DCM अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ पिछड़ा वर्ग समाज से आने वाले तमाम मंत्री मौजूद रहेंगे । बैठक में पिछड़ा वर्ग के विकास को लेकर बड़ी रणनीति बन सकती है ।

Share