7 Mar 2026, Sat
Breaking

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 175 रन की ऐतिहासिक पारी, शतक–छक्कों के कई रिकॉर्ड टूटे

खेलडेस्क

नई दिल्ली, 06 फ़रवरी 2026


अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान मचाया, जिसे क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 32 गेंदों में अर्धशतक और सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। वह दोहरे शतक की ओर बेहद तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन उनकी ऐतिहासिक पारी 175 रन पर समाप्त हुई। उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे।

छक्कों की बरसात, रिकॉर्ड्स की झड़ी

इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने

  • अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (15) लगाने का रिकॉर्ड बनाया
  • यूथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
  • अपने ही पुराने रिकॉर्ड (14 छक्के बनाम UAE) को तोड़ा

फाइनल में इतिहास रचने वाले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने
  • फाइनल में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक

  • 175 – वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
  • 111* – उन्मुक्त चंद (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012
  • 108 – ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, 1988
  • 101* – मनजोत कालरा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018

अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज शतक (गेंदों में)

  • 51 – विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया), 2026
  • 55 – वैभव सूर्यवंशी (भारत), 2026
  • 63 – कासिम अकरम (पाकिस्तान), 2022
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था होगी और मजबूत: 14 जिलों में नए थानों की सौगात, रायपुर की नूरानी चौकी अब बनेगी थाना, देखें आदेश..

अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक छक्के

  • 29 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 18 – डेवाल्ड ब्रेविस (2022)
  • 18 – फिन एलन (2016, 2018)

यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

  • वैभव सूर्यवंशी – 1412 रन
  • विजय जोल – 1404 रन
  • यशस्वी जायसवाल – 1386 रन
  • शुभमन गिल / उन्मुक्त चंद – 1149 रन

भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी ने न सिर्फ भारत को फाइनल में मजबूती दिलाई, बल्कि उन्हें अंडर-19 क्रिकेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार भी बना दिया। क्रिकेट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह पारी भारतीय क्रिकेट के भविष्य की झलक है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed