6 Jun 2026, Sat
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर आगमन : मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

प्रमोद कुमार

रायपुर, 07 फ़रवरी 2026


देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के शुभारंभ अवसर पर पहुंची हैं।

 

 

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

इसके साथ ही सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने राष्ट्रपति का स्वागत कर उनका अभिवादन किया। एयरपोर्ट परिसर में कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे जगदलपुर शहर में उत्साह का माहौल रहा, वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बस्तर पंडुम के माध्यम से क्षेत्र की जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share
पढ़ें   डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा हमला: भूपेश बघेल से पूछा पार्टी का स्टैंड या निजी मत? – धनतेरस पर दी स्वदेशी खरीदारी की अपील, राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ”

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed