7 Mar 2026, Sat

शिवा साहू ठगी मामला : HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस की फर्जी लेटरपेड इस्तेमाल कर होल्ड खाते से 31 लाख रुपए निकालने में मदद की, ब्रांच – मैनेजर से भी होगी पूछताछ

सारंगढ़, 10 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के महाठग शिवा साहू कैसे के अब नया मोड़ सामने आया है । पुलिस ने इस मामले में HDFC बैंक के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरसीवां पुलिस ने रायकोना ठगी कांड में कार्रवाई करते हुए एचडीएफसी बैंक के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर होल्ड किए गए खातों से पुलिस के फर्जी लेटरपैड और सील का इस्तेमाल कर 31 लाख रुपए निकालने में मदद करने का आरोप है। यह मामला महाठग शिवा साहू से जुड़ा है।

गिरफ्तार कर्मचारियों में एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ शाखा के अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी शामिल हैं। बिलाईगढ़ शाखा से टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों ब्रांच मैनेजरों की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

होल्ड किए गए बैंक खाते से फर्जी निकासी का आरोप

इस मामले में सरसीवां पुलिस ने पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शिवा साहू की कथित मंगेतर रितु साहू, उनके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे शामिल थे। इन पर होल्ड किए गए बैंक खाते से लगभग 31 लाख रुपए की फर्जी निकासी का आरोप था। इससे पूर्व ठग की मां को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

करोड़ों की ठगी में शिवा साहू समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार

यह पूरा मामला रायकोना निवासी कुख्यात ठग शिवा साहू से जुड़ा है। शिवा साहू पर लोगों को रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही शिवा साहू समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पढ़ें   श्रम दिवस पर गांधी चौक रायपुर में श्रमिकों का सम्मान करेंगे सीएम विष्णु देव साय

पुलिस ने जांच के दौरान शिवा साहू की करोड़ों की संपत्ति, सोना-चांदी, नकदी और बैंक खातों को होल्ड किया था। इसी दौरान, शिवा साहू के खाते से उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर होने का पता चला, जिसके बाद रितु साहू का खाता भी होल्ड कर दिया गया।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *