प्रमोद कुमार
रायपुर, 11 फ़रवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार, 11 फरवरी 2026 को विस्तृत शासकीय कार्यक्रम निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे सर्किट हाउस, जिला–गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 9:35 बजे मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड, पेण्ड्रा स्थित हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
इसके पश्चात 9:45 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। 10:45 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर अटल नगर आगमन के बाद वे 10:50 बजे कार द्वारा मंत्रालय के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री 10:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां शेष समय आरक्षित रहेगा।





