7 Mar 2026, Sat

CG के वाड्रफनगर में 30 लाख गबन केस: जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO श्रवण मरकाम गिरफ्तार, 2013-14 में कूटरचित दस्तावेजों से की थी शासकीय राशि की हेराफेरी, लंबे समय से थे फरार

बलरामपुर, 11 फ़रवरी 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर करीब 30 लाख रुपए की शासकीय राशि के गबन का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, श्रवण मरकाम वर्ष 2013-14 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में CEO के पद पर पदस्थ थे। इसी दौरान उन्होंने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से शासकीय राशि की हेराफेरी की। मामले की शिकायत सामने आने के बाद जांच की गई, जिसमें आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित हुई।

लंबे समय से फरार था आरोपी

जांच के बाद से ही श्रवण मरकाम फरार चल रहा था। वाड्रफनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस प्रकरण में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है और आगे की जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है और विवेचना लगातार जारी है।


Share
पढ़ें   CG : राज्‍य की जनता खुद चुनेगी अपनी शहर सरकार, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिये नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के संकेत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *