प्रमोद कुमार
रायपुर, 13 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर से सरगुजा जिले के मैनपाट तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास में बैठक से होगी, इसके बाद वे विश्व रेडियो दिवस समारोह और मैनपाट महोत्सव-2026 में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित होटल बेबीलोन कैपिटल में आयोजित विश्व रेडियो दिवस समारोह 2026 में शामिल होंगे।
इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सरगुजा के लिए रवाना होंगे।
सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित रोपाखार जलाशय में आयोजित मैनपाट महोत्सव-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे से भाग लेंगे और क्षेत्रीय संस्कृति एवं पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के बाद वे शाम को पुनः रायपुर लौटेंगे।
- सुबह 11:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में बैठक
- 12:00 बजे – विश्व रेडियो दिवस समारोह, होटल बेबीलोन कैपिटल रायपुर
- 01:00 बजे – रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सरगुजा प्रस्थान
- 02:25 बजे – मैनपाट, रोपाखार जलाशय आगमन
- 02:45 बजे – मैनपाट महोत्सव-2026 में सहभागिता
- 05:12 बजे – रायपुर वापसी
- 05:22 बजे – मुख्यमंत्री निवास आगमन
मुख्यमंत्री का यह दौरा सूचना प्रसार, जनसंवाद और पर्यटन प्रोत्साहन से जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा।





