7 Mar 2026, Sat
Breaking

मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ: 523 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पर्यटन के लिए 1 करोड़ और सीतापुर में बनेगा आधुनिक बस स्टैंड — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रमोद कुमार

रायपुर, 13 फरवरी 2026

विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया। समारोह में उन्होंने सभी को मैनपाट महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मैनपाट में पर्यटन के विकास हेतु 1 करोड़ रुपए तथा सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने सरगुजा जिले में 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपए की राशि के 109 विकास कार्यों की सौगात दी। संबोधन में उन्होंने कहा कि यह समारोह सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे यहां की समृद्ध परंपराओं से देश-दुनिया परिचित होगी। बाहरी और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं और अब तक 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है और प्रदेश के जवानों के साहस को नमन किया।

कार्यक्रम में तिब्बती बंधुओं द्वारा “ताशी शोपा” नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया। स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

पढ़ें   सीएम विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का किया शुभारंभ, बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के समग्र विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। मैनपाट जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि यह केवल उत्सव का शुभारंभ नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति प्रेम का उत्सव है। वहीं विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए 500 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात मिली है, जिससे आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

523 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

मैनपाट महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 523 करोड़ 20 लाख 53 हजार रुपए की लागत से 109 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 429 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए की लागत के 81 कार्यों का भूमिपूजन तथा 94 करोड़ 09 लाख 13 हजार रुपए की लागत के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed