10 Mar 2026, Tue
Breaking

बालोद में खौफनाक वारदात: जमानत पर छूटे दुष्कर्म आरोपी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की, फिर उसी केंद्र में फांसी लगाकर दी जान

मीडिया 24 डेस्क

बालोद, 14 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी जमानत पर रिहा होने के बाद सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा, जहां उसने 54 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी केंद्र के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना देवरी थाना क्षेत्र के फरदफोड़ गांव की है।

बच्चों को बाहर निकालकर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, फरदफोड़ निवासी 57 वर्षीय लखन देवांगन दोपहर के समय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। उस वक्त केंद्र में बच्चे भोजन कर रहे थे। आरोपी ने पहले बच्चों को बाहर जाने के लिए कहा और सहायिका को भी केंद्र से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने उगेश्वरी देवांगन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने केंद्र के भीतर ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।

जमानत पर छूटने के बाद रची साजिश

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ था। रिहाई के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पढ़ें   CM के आज के कार्यक्रम : CM आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल

थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed