प्रमोद कुमार
रायपुर, 15 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को रायगढ़ और गरियाबंद जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम में महाशिवरात्रि समारोह, सम्मान कार्यक्रम और राजिम कुंभ (कल्प) मेला समापन प्रमुख रहेंगे।

सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री रायगढ़ सर्किट हाउस से रवाना होकर मिट्ठूमुडा और रामनिवास चौक पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे बाबाधाम कोसमनारा स्थित कर्मा कृष्ण मंदिर परिसर पहुंचकर महाशिवरात्रि पर्व, स्थापना दिवस, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
दोपहर 1:20 बजे रायगढ़ के लाल मैदान हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर रवाना होकर 2:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में आरक्षित रहेंगे।
शाम 5:15 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 6:00 बजे राजिम पहुंचेंगे, जहां “राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026” के समापन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद रात लगभग 10 बजे रायपुर लौटेंगे।
दिनभर के इस दौरे में मुख्यमंत्री धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे।





