प्रमोद कुमार
रायपुर, 16 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय सोमवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं कोरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे और वहां आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पोड़ी के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1:50 बजे पोड़ी फुटबाल ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:05 बजे मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
शाम 5:00 बजे बैकुण्ठपुर (जिला कोरिया) पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे गढ़ेलपारा और कुड़ेली क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भेंट करेंगे।
शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब, बैकुण्ठपुर में ओपन एयर थियेटर का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री सर्किट हाउस, बैकुण्ठपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।





