इंदौर, 16 फरवरी 2026 ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन ने संगठन के विस्तार और मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मध्य प्रदेश का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से की गई।

फेडरेशन के अध्यक्ष जस्टिस वी. ईश्वरैया के अनुमोदन से जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ. मलिकराम लंबे समय से सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और रणनीतिक सोच से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. आर. पी. साहू ने कहा कि डॉ. मलिकराम की मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र में मजबूत पकड़ है, जिससे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मलिकराम ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और वंचित-पिछड़े वर्गों के मुद्दों को मजबूती से मीडिया के माध्यम से उठाने का प्रयास करेंगे।
फेडरेशन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन की मीडिया गतिविधियां अधिक प्रभावी, संगठित और परिणाम-केंद्रित होंगी।





