7 Mar 2026, Sat

अयोध्या धाम से लौटे श्रद्धालुओं से मिले विष्णु देव साय, बोले— सुदूर अंचलों तक आस्था पहुँचाना ही सच्ची जनसेवा

प्रमोद कुमार

रायपुर, 17 फरवरी 2026

कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत अयोध्या धाम की यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। उन्होंने श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना और उनके आध्यात्मिक अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना।

श्रद्धालुओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शासन द्वारा सम्मानपूर्वक यात्रा की समुचित व्यवस्था किए जाने से यह यात्रा उनके लिए सहज और अविस्मरणीय बन गई। उन्होंने कहा कि सुदूर गांवों से अयोध्या तक पहुँचना पहले बेहद कठिन था, लेकिन सरकार की पहल से यह संभव हो सका।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को ‘हमारे राम’ शीर्षक का तैलचित्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और प्रदेशवासियों को उनके दर्शन कराना शासन के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही जनसेवा की वास्तविक संतुष्टि है और सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।

Share
पढ़ें   जन औषधि सप्ताह पर कांग्रेस का हमला : सुशील आनंद शुक्ला का तंज - 'जनता को कोरोना का तोहफा देने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की चौपाल लगा रहे'

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *