8 Mar 2026, Sun
Breaking

नई दिल्ली में एआई समिट 2026 में विजय शर्मा शामिल: तकनीक आधारित प्रशासन को बताया भविष्य की जरूरत, छत्तीसगढ़ में AI समाधान लागू करने पर जोर

नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026। विजय शर्मा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। वे लीडर्स प्लेनरी सत्र में शामिल हुए और शासन-प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग पर विशेष रुचि दिखाई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक संचालित प्रशासन ही भविष्य की आवश्यकता है और छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल नवाचारों को अपनाकर सुशासन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने एआई के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ाने, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा वितरण सुनिश्चित करने तथा डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली विकसित करने के विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आंतरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एआई के सफल उपयोग के उदाहरणों पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया।

उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति बनाने की दिशा में पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ग्लोबल साउथ में आयोजित भारत का पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है, जिसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, 60 मंत्रियों और 500 से अधिक वैश्विक एआई नेताओं की भागीदारी ने इसकी महत्ता को रेखांकित किया है।

उन्होंने बताया कि नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर यह सम्मेलन इंडियाएआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत वैश्विक एआई विमर्श को ठोस एवं क्रियान्वयन योग्य विकास परिणामों में बदलने का कार्य कर रहा है। समिट के लिए 700 से अधिक प्रस्तावों की प्राप्ति वैश्विक स्तर पर भारत की एआई पहल के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

पढ़ें   राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न : 55 शिक्षक हुए सम्मनित, राज्यपाल एवं CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई...

छत्तीसगढ़ के स्टॉल का किया अवलोकन

समिट में “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस” थीम पर लगाए गए स्टॉल का भी उन्होंने अवलोकन किया। यहां राज्य के एआई आधारित नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने युवाओं की टीम से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि राज्य में नवाचार आधारित स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर से मुलाकात

इस अवसर पर डीआरडीओ के स्टॉल पर उपमुख्यमंत्री ने भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रिजनर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एआई के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग, विकासशील राज्यों में नवाचार आधारित समाधान और तकनीक की भूमिका जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एआई का समुचित उपयोग ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेवा वितरण को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बना सकता है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed