11 Mar 2026, Wed
Breaking

शांति सरोवर में विधानसभा सदस्यों के लिए स्नेह मिलन और ब्रह्मा भोजन का आयोजन, साय बोले—यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर; नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत सभी विधायक रहे मौजूद

प्रमोद कुमार

रायपुर, 23 फरवरी 2026। विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष विधानसभा सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मिक शांति के प्रसार में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

साय ने कहा कि शांति सरोवर और शांति शिखर जैसे आध्यात्मिक केंद्रों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि संस्था का 137 से अधिक देशों में विस्तार होना प्रेरणादायी है। महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी उन्होंने सराहना की।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने पवित्र ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से मुख्यमंत्री और विधानसभा सदस्यों को माउंट आबू आने का आमंत्रण दिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कार्यक्रम में केदार कश्यप, रामविचार नेताम, धरमलाल कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   CG पंचायत चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग आज, 53 ब्लॉकों में मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed