प्रमोद कुमार
रायपुर, 24 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज मंगलवार को राजधानी रायपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे। सत्र के दौरान विभिन्न शासकीय कार्यों, विधायी विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर से कार द्वारा प्रस्थान कर 5:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
इसके पश्चात शाम 7:00 बजे वे पुनः नवा रायपुर स्थित निवास से रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 7:25 बजे वहां पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।



