8 Mar 2026, Sun

6 पौवा शराब के साथ पकड़ा गया शख्स फंदे पर झूला: मौत से पहले कहा– 3 पुलिसकर्मी 15-20 हजार मांग रहे, जमानत के पैसे नहीं

बालोद | पुरूर थाना क्षेत्र

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में 6 पौवा देशी शराब के साथ पकड़े गए 52 वर्षीय व्यक्ति ने मुचलके पर छूटने के दूसरे दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ग्राम मिर्रीटोला वार्ड क्रमांक 12 निवासी पुरानिक जोशी के रूप में हुई है। परिजनों ने 3 पुलिसकर्मियों पर 15 से 20 हजार रुपए की मांग और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

6 घंटे तक शव का पंचनामा नहीं

घटना के विरोध में सतनामी समाज, क्रांति सेना और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। करीब 6 घंटे तक पुलिस को शव का पंचनामा नहीं करने दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर संबंधित आरक्षकों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ और शव को नीचे उतारा गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7 बजे पुरूर थाना पुलिस के तीन आरक्षकों ने पुरानिक जोशी और उनके भतीजे पूनम जोशी को घर से 6 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों को उसी रात मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि रविवार को पुरानिक जोशी अपने चप्पल लेने थाने गए थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे 15-20 हजार रुपए की मांग की और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पुरानिक मोहल्ले में लोगों को बताने लगे कि वे जेल जाने वाले हैं और जमानत कराने वाला कोई नहीं है, इसलिए वे आत्महत्या कर लेंगे।

सुबह फंदे पर लटका मिला शव

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पुरानिक जोशी का शव उनके पुराने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

पढ़ें   CG में जवान वीरगति को प्राप्त : CRPF में पदस्थ थे जवान, विस्फोट होने के बाद हुए थे घायल, उपचार के दौरान वीरगति को हुए प्राप्त

मिर्रीटोला के पूर्व पंच अजय डहरिया ने बताया कि मृतक लगातार पुलिस द्वारा पैसे मांगने की बात कह रहा था और डरा हुआ था। समझाने के बावजूद उसने यह कदम उठा लिया।

जांच का आश्वासन

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, क्रांति सेना के नेता निखिल दीवान और सतनामी समाज के कोमल संभाकर ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। दोपहर 3 बजे गुरुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शाम 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं, पुरूर थाना प्रभारी मनीष सेन्डे ने कहा कि मामले में वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed