8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में बम धमकी : चीफ जस्टिस ने सुनवाई स्थगित, हाई अलर्ट जारी

बिलासपुर, 25 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हाई कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने सुरक्षात्मक कारणों से सभी सुनवाई स्थगित कर दी।

एसएसपी रजनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस और बम स्क्वायड दस्ता हाई कोर्ट परिसर और आस-पास के इलाकों में तलाशी में जुटा है। हाई कोर्ट स्टाफ, जज और महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए।

हाई कोर्ट में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की कड़ी तलाशी की जा रही है। सुरक्षा बल पूरे कोर्ट परिसर में तैनात हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु को पकड़ने के लिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी हाई कोर्ट परिसर में तैनात किया गया है।


Share
पढ़ें   CRIME : धारदार व बटनदार चाकू मंगाने वालों के लिए राजधानी पुलिस हुई सख्त, 318 नग धारदार अनेकों प्रकार के चाकुओं को किया जमा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed